चाँद को पाने की आस
किसे नहीं होती ?
बुलंदियों को छूने की चाह
किसे नहीं होती ?
जानती है समुन्दर की लहरे भी
छू नहीं पायेगी चाँद को
पर चांदनी रात मे उसकी
उफान कम नहीं होती .
गंतव्य पथ से जब भी हुई हैं
राह -च्युत नदियाँ
काल चक्र घूम जाता है
उथल -पुथल कहाँ नहीं होती?
बढ़ते चलो , जूझते चलो
चाँद को पाने की आस लिए
बुलंदियों को छूने की प्यास लिए
सीख लो कुदरत से कुछ बातें
तो ज़िन्दगी में
ख़ुशी कम नहीं होती ............
'chah'or desire is never ending.......... i specially liked the line: about the ocean knowing that it cannot touch the moon, but still it goes on desiring for it and the desire never ceases.
ReplyDeletelovely lines Anu, keep up the good work! muah!muah! muah!
Thanks Urmi. bas aise hi motivate kiya kar......love
Deletevery good imagination......keep writing
ReplyDeleteExcellent thoughts on motivation and full of positivity in your poem 'Chah' ..... can well form and advertisement for a Tea company
ReplyDeleteBikul sahi
ReplyDelete